
Madhupur (Deoghar): देवघर जिले के मधुपुर अनुमंडल क्षेत्र स्थित एक स्कूल के केयरटेकर की पांच वर्षीय बच्ची को एक किशोर ने ईंट भट्ठे पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के संबंध में पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि वह लोग पाकुड़ जिले के रहने वाले हैं। वह अपने पति बच्चों के साथ स्कूल परिसर में रहती हैं । उसका पति स्कूल में केयरटेकर का काम करता है । बताया कि मंगलवार शाम को उसकी बेटी स्कूल परिसर में खेल रही थी। इस बीच वह काम में व्यस्त हो गई । काम खत्म होने के बाद वह बेटी को देखने गई तो वह वहां तो नहीं मिली। उसे खोजते हुए स्कूल बाहर आस पास गई। इधर उधर देखने पर ईट भट्ठे के पास रोते हुए मिली। वह काफी घबराई हुई थी। पूछने पर उसकी बेटी एक किशोर के तरफ दिखाते हुए कहा कि उसे जबरन ईट भट्ठे के तरफ ले गया और गलत काम किया।

किशोरी ने आरोपित की पहचान 14 वर्षीय किशोर के रूप में की है। पीड़िता की मां के आवेदन पर पथरौल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने आरोपित किशोर को हिरासत में ले लिया है। साथ ही किशोरी को चिकित्सीय जांच करा दी गई है।
पोक्सो एक्ट के तहत विशेष न्यायालय में पीड़िता का बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया पुलिस कर रही है।



