ग्वालियर: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां दो युवकों ने अपनी ही मामी के साथ गैंगरेप किया। घटना दो महीने पहले की बतायी जा रही है, घटना के बाद रोज-रोज की ब्लैकमेलिंग से तंग महिला ने बुधवार को पति के साथ महाराजपुरा थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया।

बताया जा रहा कि दोनों आरोपियों ने महिला को पति के एक्सीडेंट के नाम पर झांसा देकर जंगल में ले गए और दुष्कर्म को अंजाम दिया। आरोपी फिलहाल फरार हैं। दोनों आरोपी और पीड़िता के बीच मामी-भांजे का रिश्ता है।

भारत मार्केट इलाके में रहने वाली 24 साल की महिला ने महाराजपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला के अनुसार उनका पति अक्सर रात में ऑटो चलाते हैं। महिला ने आरोप लगाया कि उनके पड़ोस में रहने वाले अरविंद माहौर और सोनू माहौर फैक्ट्री में काम करते हैं। रिश्तेदारी के चलते दोनों उसे मामी कहकर बुलाते हैं। लगभग दो महीने पहले रात के वक्त पति ऑटो लेकर निकले थे। उसके थोड़ी देर बाद अरविंद और सोनू उनके घर पहुंचे। दोनों ने बताया कि मामा का एक्सीडेंट हो गया है। दोनों की बातों में आकर महिला उनके साथ चली गई। दोनों उसे महाराजपुरा के जंगल में ले गए और डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। वारदात के बाद दोनों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर घर छोड़ दिया।
बुधवार को महाराजपुरा थाने में महिला ने पुलिस को बताया कि बदनामी के चलते वो दो महीने तक चुप रही, लेकिन दोनों आरोपी लगातार उन्हें ब्लैकमेल कर रहे थे। रोज-रोज उसके साथ संबंध बनाने का दबाव डालते थे, मना करने पर पति और बच्चे की हत्या की धमकी देते थे। साथ ही समाज में बदनाम करने का डर भी दिखाते थे। महिला ने बताया कि दोनों के डर से उसने घर से निकलना बंद कर दिया था।
महाराजपुरा सीएसपी रवि सिंह भदौरिया ने बताया कि महिला की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:
- Deoghar से जुड़ा JSSC-CGL पेपर लीक का तार: लिपिक गिरफ्तार, 1200 अभ्यर्थियों को रटाए गए थे क्वेश्चन-आंसर
- Deoghar: आधी रात ताबड़तोड़ छापेमारी, पांच कुख्यात अपराधी पकड़ाये, स्कॉर्पियो, पिस्तौल और गोली बरामद
- Deoghar: सर्विस रोड की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
- BRICS सम्मेलन में बम धमाके की धमकी मामले में Deoghar से गुलशन चौहान गिरफ्तार
- Europe से पहली बार भगोड़े अपराधी का प्रत्यर्पण, Punjab Police की बड़ी सफलता



