Kaliyaganj (West Bengal): उत्तर दिनाजपुर जिले (North Dinazpur District) के कालियागंज पिछले कुछ दिनों से किशोरी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म और हत्या के बाद तनाव कम नहीं हो रहा है। घटना के बाद से लगातार ग्रामीण आरोपित की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग कर रहे है।
जिसे लेकर एक बार फिर मंगलवार को ग्रामीणों के एक समूह ने कलियागंज थाने का घेराव किया। जिससे थाने के आसपास इलाकों में तनाव का माहौल है। गुस्साए ग्रामीणों को संभालने के लिए पुलिस को लाठीचर्ज करना पड़ा। जिससे स्थिति एक बार फिर बेकाबू हो गया।
ग्रामीणों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। देखते ही देखते पूरा इलाका रणक्षेत्र में बदल गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार थाने में आग लगा दी गई है।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को कालियागंज में तालाब के किनारे से एक किशोरी का अर्धनग्न शव बरामद किया गया था। आरोप है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है।
किशोरी के परिवार ने घटना की सीबीआई जांच की मांग की है। इधर, घटना के कुछ दिन बाद पूरे इलाके में सात दिनों के लिए धारा 144 लागू भी कर दिया गया है।