हैदराबाद: हैदराबाद में सोमवार तड़के भूकंप के झटके (Earthquake in Hyderabad) महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार यह भूकंप हैदराबाद के दक्षिण में सुबह पांच बजे के करीब आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.0 दर्ज की गई।

भूकंप निगरानी एजेंसी द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार भूकंप का केंद्र हैदराबाद से 156 किलोमीटर दक्षिण में आंध्र प्रदेश में था। भूकंप से अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

वहीं, रविवार को सिक्किम के गंगटोक में शाम करीब साढ़े आठ बजे रिक्टर पैमाने पर 4.0 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। राज्य भर में और दार्जिलिंग सहित उत्तर बंगाल के कई हिस्सों में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यहां भी भूकंप से किसी के जानमाल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
Also Read:
- Ayodhya: राम मंदिर के नए CEO जितेंद्र मिश्रा आज से शुरू करेंगे कामकाज
- बीमार प्रदेश’ की छवि से निकलकर UP बना देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन : CM योगी
- 2026 Asian Games: गोल्ड मेडल जीतने उतरेंगी भारत की बेटियां, श्रीलंका चुकता करना चाहेगा पिछली हार का हिसाब
- World Alzheimer’s Day : ब्लड टेस्ट से दशकों पहले मिल सकती है इस बीमारी को पहचानने में मदद- स्टडी
- SIR को लेकर MP निशिकांत दुबे ने हेमंत सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, ECI और CBI से जांच की मांग



