Deoghar : देवघर जिले के मोहनपुर थाना की पुलिस ने थाना कांड संख्या 187/26 के कथित दुष्कर्म के आरोपित घोरमारा निवासी कौशल किशोर मंडल को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

मामले को लेकर बताया जाता है कि मोहनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने 19 नवंबर को थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। दर्ज शिकायत में महिला ने आरोप लगाया था कि वह घरेलू काम से बाजार आई थी। इसी दौरान कौशल किशोर मंडल ने उसे घर छोड़ने की बात कहकर अपनी बाइक पर बैठा लिया।

महिला के अनुसार, रास्ते में आरोपित ने एक झाड़ीनुमा स्थान पर बाइक रोक दी। इसके बाद उसे आवास दिलाने का झांसा देकर पकड़ लिया और उसके साथ गलत काम करने लगा। महिला के चिल्लाने पर उसके ही गांव का एक व्यक्ति वहां पहुंचा। इसके बाद आरोपित धमकी देते हुए बाइक लेकर मौके से फरार हो गया था।
मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



