
Deoghar: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पहली बार बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की है।

जीत के बाद मंगलवार को बंगाल चुनाव में भाजपा के इंचार्ज रहे केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे देवघर पहुंचे।

देवघर पहुंचने के बाद सीधे देवघर के सत्संग आश्रम में आचार्य देव से मुलाकात की और आभार प्रकट किया।
मौके पर सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि यह जीत बंगाल के जनता की जीत है यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लोगों के भरोसा की जीत है।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति बंगाल में काम आई और आज बंगाल भाजपा जीत गई है। वहीं भूपेंद्र यादव भी चुनाव में लगे रहे और आज देवघर पहुंचकर आचार्य देव से आशीर्वाद लिया है।



