
Jamui: नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट सिमुलतला आवासीय विद्यालय में शनिवार को छात्रों ने जमकर बवाल काटा। सिमुलतला आवासीय विद्यालय के छात्रों ने शिक्षकों के द्वारा मोबाइल छीने जाने पर शिक्षक और छात्र आमने-सामने हो गए।

इस घटना में सिमुलतला आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र पियुष कुमार घायल हो गय है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा उसका इलाज झाझा रेफरल अस्पताल में कराया जा रहा है।

शिक्षकों द्वारा निरीक्षण किए जाने पर स्कूल में बड़ी संख्या में मोबाइल बरामद हुई है। बताया जाता है कि स्कूल में पूरी तरह से छात्रों को मोबाइल रखने पर पाबंदी है।

सूत्रों कि माने तो यदि किसी छात्रों को परिजन या किसी से बात करना हो तो वार्डन के मोबाइल से बात करने कि बात बताई जाती है।
घटना की जानकारी मिलने पर सिमुलतला पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है। छात्र जिला अधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे हैं।


