
Deoghar : कुंडा थाना क्षेत्र से 17 वर्ष दो माह की नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने शादी की नीयत से किसी अज्ञात युवक द्वारा उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने की आशंका जताते हुए कुंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है।

शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। दर्ज मामले में किशोरी के पिता ने बताया है कि 27 अगस्त की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए थे। 28 अगस्त की सुबह करीब चार बजे जब वह उठे तो उनकी 17 वर्षीय पुत्री घर में नहीं थी। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
अज्ञात युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका

पिता ने मामले में आशंका जताई है कि किसी अज्ञात युवक ने उनकी नाबालिग पुत्री को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पुत्री के साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।
किशोरी के पिता ने कुंडा थाना पुलिस से उनकी पुत्री की खोजबीन करने तथा अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर किशोरी की तलाश और मामले की जांच में जुटी है।



