
कानपुर: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस बराबर मजबूत हो रही है और जनता का आर्शीवाद मिल रहा है। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त हो चुकी है और प्रियंका गांधी पर लोगों का विश्वास बढ़ता ही जा रहा है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा यह तो हाईकमान तय करेगा, लेकिन प्रियंका गांधी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा।

यह बातें शनिवार को कानपुर पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कही।

पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद और पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रेनेत शनिवार को पदाधिकारियों के साथ कमलेश्वरम गेस्ट हाउस में बैठक की। पूर्व विदेश मंत्री व कांग्रेस चुनाव घोषणा पत्र समिति के सदस्य ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बातों ही बातों में स्पष्ट कर दिया कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव लड़ा जाएगा।
मुख्यमंत्री के चेहरे पर बचते नजर आये और कहा कि वह हमारा चेहरा हैं, लेकिन इसकी घोषणा समय आने पर वह खुद ही करेंगी। सलमान खुर्शीद की बातों ने काफी हद तक साफ कर दिया है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस प्रियंका गांधी के नेतृत्व पर चुनाव लड़ेगी।
इसके साथ ही साथ चुनाव घोषणा पत्र में पांच बड़े मुद्दों पर कांग्रेस चुनाव की तैयारी कर रही है, जिसमें स्वास्थ्य भी एक बड़ा मुद्दा होगा। सलमान खुर्शीद के साथ रोहित चौधरी और पूर्व सांसद राजाराम पाल भी पहुंचे हुए थे।
राजाराम पाल ने उन बातों का खंडन किया जो बीते दिनों मीडिया में प्रसारित की गईं कि पूर्व सांसद राजाराम कांग्रेस पार्टी छोड़ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:
- Jharkhand में रामकृपाल कंस्ट्रक्शन के विभिन्न ठिकानों पर आयकर का सर्च ऑपरेशन
- West Asia Crisis को लेकर PM Modi ने बुलाई CCS की बैठक, भारतीयों की सुरक्षा के दिए निर्देश
- Bombay High Court ने NEET स्कोर को चुनौती देने वाले 4 छात्रों पर 5,000 रुपए का जुर्माना लगाया
- Jharkhand: हजारीबाग में प्रिंस खान गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, छह अपराधी गिरफ्तार
- Gumla में डायन-बिसाही के शक में महिला की हत्या, आरोपी ने थाने में किया आत्मसमर्पण


