
Deoghar News : बेलहर एवं झारखंड के जसीडीह थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से बेलहर थाना क्षेत्र के अलग-अलग दो गांवों में छापेमारी कर जसीडीह थाना में दर्ज लूटकांड के तीन अप्राथमिकी अभियुक्तों को हिरासत में लिया है।

हिरासत में लिए गए आरोपितों में पिता-पुत्र भी शामिल हैं। सूत्रों कि माने तो पुलिस ने लूटकांड में इस्तेमाल किए गए एक स्कॉर्पियो को भी जब्त किया है। गिरफ्तार अप्राथमिकी अभियुक्तों में बेलहर थाना क्षेत्र के कैलाशपहाड़ी एवं तरैया गावं के रहने वाले हैं।

बताते चले कि आठ अगस्त की सुबह करीब 10 बजे चांदन स्थित श्याम राइस मिल के प्रोपराइटर श्याम सर्राफ उर्फ विक्की से जसीडीह रेलवे स्टेशन जाने के क्रम में 40 लाख 50 हजार रुपये की लूट हुई थी।
इस मामले में जसीडीह थाना में केस कांड संख्या 279/26, दिनांक 8 अगस्त 26 को दर्ज किया गया था। समाचार लिखे जाने तक तीनों संदिग्धों से पूछताछ करने में जुटी थी जसीडीह पुलिस।



