
Deoghar: देवघर-दुमका मुख्यमार्ग पर ओवरब्रिज के पास अनियंत्रित बोलेरो ने सड़क पर पैदल चल रहे एक महिला को धक्का मार दिया। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल का नाम बुधनी मरांडी है जो मोहनपुर थाना क्षेत्र पोस्तोवारी गांव की रहने वाली है। जानकारी मिलते ही मोहनपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची घायल को एम्बुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजवाया। इधर पुलिस बोलेरो वाहन को जब्त कर थाना ले गई।



