
Deoghar: श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर शुक्रवार को देवघर कॉलेज पीएसएस से 11 केवी बमबम बाबा फीडर, 11 केवी रामपुर फीडर और पीएसएस डाबरग्राम से 11 केवी देवघर वन फीडर व पीएसएस नंदन पहाडू से 11 केवी गिधनी फीडर, पीएसएस जमरो फीडर का लाइन सुबह 10 बजे से दोपहर चार बजे तक बंद रहेगा।

इस कारण रांगा मोड़, दर्शनियां मोड़, जीएल मोटर्स, भूरभूरा मोड़, बमबम बाबा कॉलोनी, बाइपास रोड, पंचमुखी मंदिर, रामपुर, बलसरा, तारणीडीह, दिव्य ज्योति स्कूल, जरुआडीह, कालिका विहार, चिरुडीह, चक्रवर्ती टोला, गिधनी, विकास नगर, कुरैबा, पेसरा, गिधनी मोड़, बेला बागान, नंदन पहाड़, डीडीसी आवास, पुलिस लाइन, सतसंग चौक, एसपी ऑफिस, कोर्ट कैंपस, वीआइपी चौक, आइपीसी, हरि ओम ज्वेलर्स, जमरो आसपास क्षेत्रों में बिजली बाधित रहेगी. इधर, जसीडीह के अंतर्गत मानिकपुर पीएसएस के सभी 11 केवी फीडर व कुमैठा फीडर में शुक्रवार को पांच घंटे बिजली बाधित रहेगी।

एइ डेविड कुमार हांसदा ने बताया कि फीडर क्षेत्र के कुमैठा, चमारीडीह, सिंधवा, गोपालपुर, दर्दमारा, संथाली, मानिकपुर, टाभाघाट, कोठिया, सिकदारडीह, इंडस्ट्रीयल एरिया, सरासनी, बिरला, एमपी माइनिंग आदि क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक विद्युत आपूर्ति सेवा क्षेत्र में उक्त अवधि तक बाधित रहेगी।


