Deoghar News : देवघर नगर थाना क्षेत्र के हिरणा मोहल्ला में पुराने नाली विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।

घायलों की पहचान जुबेदा खातून, मोहम्मद आफताब अंसारी, अकबर अंसारी और अमरीन बीवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, नाले को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। इ

सी विवाद को लेकर एक बार फिर कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि विवाद के दौरान रिश्तेदारों ने ही रॉड, लाठी, ईंट और पत्थर से हमला कर दिया। हमले में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल उपचार के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है।
चिकित्सकों द्वारा उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की जाचं में जुट गयी है।



