
Jasidih (Deoghar): जसीडीह रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें महिला रेल यात्री की मौत हो गई।

बताया जाता है कि बुधवार की सुबह करीब 4:10 बजे महिला रेल यात्री जल्दबाजी में गलत ट्रेन पर चढ़ गई थी। ट्रेन खुलने के बाद वह चलती ट्रेन से हड़बड़ी में उतरने की कोशिश करने लगी, इसी दौरान महिला का संतुलन बिगड़ गया और वो प्लेटफार्म पर गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना प्लेटफॉर्म संख्या पांच पर हुई।

सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। जहां महिला गंभीर हालत में पड़ी मिली। उसके सिर के पीछे गहरी चोट लगी थी। आरपीएफ ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर महिला को देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
हालांकि समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। रेल पुलिस द्वारा मृतक महिला की पहचान करने का प्रयास की जा रही है।


