
Jasidih (Deoghar): रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पूर्व रेलवे ने वर्तमान में चल रही पुरी-पटना-पुरी स्पेशल ट्रेन (08439/08440) को नियमित ट्रेन सेवा का दर्जा देते हुए पुरी-पटना-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस (Puri–Patna–Puri Weekly Express, 18405/18406) के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया है।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार 18405 पुरी-पटना साप्ताहिक एक्सप्रेस 23 मई 2026 से प्रत्येक शनिवार को पुरी स्टेशन से दोपहर 2:55 बजे रवाना होगी और अगले दिन रविवार को सुबह 11:15 बजे पटना पहुंचेगी। वहीं वापसी में 18406 पटना-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस 24 मई 2026 से प्रत्येक रविवार को दोपहर 1:20 बजे पटना से खुलेगी तथा अगले दिन सोमवार को सुबह 9:45 बजे पुरी पहुंचेगी।

इस फैसले से बिहार, झारखंड और ओडिशा के हजारों यात्रियों को स्थायी एवं सुविधाजनक रेल सेवा का लाभ मिलेगा। पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल अंतर्गत यह ट्रेन दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशन पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
जसीडीह स्टेशन पर ठहराव होने से देवघर आने वाले श्रद्धालुओं, छात्रों, नौकरीपेशा और व्यापारियों को विशेष लाभ मिलेगा।


