
Deoghar: साइबर थाना की पुलिस ने प्राप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए पांच साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार होने वाले साइबर ठगों में मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के टटकजोरी गांव निवासी असीम अंसारी, पथरड्डा ओपी क्षेत्र स्थित बामनकुंड गांव निवासी राजेश दास, व कैलाश कुमार दास, मधुपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी दिवाकर दास व पथरड्डा ओपी क्षेत्र के कुंडारो निवासी अजीत दास शामिल है।

गिरफ्तार साइबर ठगों के पास से 11 मोबाइल फोन, नौ सिम कार्ड व दो प्रतिबिंब सिम बरामद किया गया है। गिरफ्तारी के बाद सभी साइबर ठगों को थाना लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान सभी ने साइबर ठगी में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है।
बताया कि फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को झांसे में लेकर ठगी का शिकार बनाते है। सभी साइबर ठगों को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।



