
Deoghar: देवघर-सारठ मुख्य मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार गड्ढे में गिर गई, जिससे कार का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार 2 लोग बाल-बाल बचे।

घटना रविवार शाम की है। जब मणिगढ़ी स्कूल के पास एक तेज रफ़्तार कार बेकाबू होकर गड्ढे में गिर गयी और क्षतिग्रस्त हो गयी। कार (बीआर 01 एच एक्स 8371) बंगाल से शेखपुरा बिहार जा रही थी। इस घटना में कार सवार दो को हल्की चोटें आयी है।

बताया गया कि चालक अचानक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। कार सड़क से नीचे उतरते हुए झाड़ियों को रौंदकर खेत में जा गिरी।
तेज आवाज़ सुनने के बाद स्थानीय लोग तुरंत दौड़े और मदद चालक व एक अन्य को कार से सुरक्षित बाहर निकाला।
घटना की सूचना मिलने पर सारवां थाना के सहायक अवर निरीक्षक मुकेश मिश्रा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।



