
Deoghar Shravani Mela 2025: राजकीय श्रावणी मेला, 2025 की पहली सोमवारी पर बाबा नगरी बोल बम के नारों से गुंजयमान हो रही है। कांवरियों की लंबी कतार देर रात से ही लगी है।

प्रातः 04:12 बजे मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया है। साथ ही रात्रि से कतारबद्ध श्रद्धालुओं की कतार आज चमारीडीह पुल तक पहुंची। इसके अलावा जलार्पण शुरू होते शिवभक्तों की गूंज से रूट लाईन गुंजायमान है और सभी कांवरिया कतारबद्ध हो बाबा का जयघोष करते हुए निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

इसके अलावे उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा लगातार मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर कांवरियों की कतार को कतारबद्ध तरीके से सुलभ व सुरक्षित जलार्पण हेतु बाबा मंदिर के गृभगृह तक लाया जा रहा है।















