
Deoghar: देवघर नगर थाना में स्कार्पियो चोरी कर लिये जाने को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला सौलानाटांड निवासी मुकेश कुमार ने दर्ज कराया है।

कहा है कि 17 मार्च 2023 को अपनी स्कार्पियो संख्या जेएच 15 एस 6148 को करीब 8.30 बजे रात को बांका जिला के चांदन से लौटकर वाहन को घर के सामने लगा कर सोने चला गया। सुबह जब उठ कर बाहर आया तो वाहन गायब मिला।

कहा कि वाहन की खोजबीन करने लगा लेकिन कहीं नहीं मिला इसी वजह से थाना में विलंब से आवेदन देकर शिकायत किया है। मामला दर्ज कर नगर पुलिस पड़ताल में जुट गयी है।


