
Deoghar: देवघर जिले के मधुपुर अनुमंडल अंतर्गत आम तल्ला गांव में उस वक़्त सनसनी फैल गई, जब जोरिया के पास एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया। घटना बुधवार सुबह की है।

ग्रामीणों ने शव देखते ही, तुरंत मधुपुर थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मृत युवक की उम्र करीब 24 वर्ष बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों से पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दियागया है, जिससे मौत के कारणों का पता चल सके।
मधुपुर थाना पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि युवक की मौत कैसे हुई। पुलिस आसपास के थानों से भी संपर्क कर युवक की पहचान सुनिश्चित करने में जुटी है। खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो पाई थी।



