
Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह थाना इलाके के विकास नगर निकट साईं मंदिर स्थित एक घर का ताला तोड़ कर चोरों ने नकदी सहित हजारों रूपये की संपत्ति की चोरी कर ली। इसे लेकर सूरज कुमार सिंह ने जसीडीह थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है।

बताया कि 05 पांच मार्च को घर में ताला लगाकर वे परिवार के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने पैतृक गांव बिहार के बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के रमचूंआ गये थे। 06 मार्च को जब वापस लौटे तो देखा की बैठरूम का खिड़की का रड तोड़कर मेन गेट के पास फैंका हुआ है। मेन गेट खोलकर जब अंदर गये तो देखा की अंदर तीन रूम सहित सिढ़ी घर का ताला टूटा पड़ा है और कमरे का सारा सामान अस्त व्यस्त है।

बेड रूम में रखे अलमीरा का लॉक तोड़कर चोर लगभग 5 हजार नकद, चार चांदी का सिक्का, कुछ कपड़ा, दो हाथ का घड़ी, दो पुराना मोबाइल जो चालू हालत में था लेकिन उसमें कोई सिमकार्ड नहीं था की चोरी कर ले गये। उनके द्वारा घटना की जानकारी जसीडीह पुलिस को दी गयी।
सूचना मिलते ही जसीडीह थाना पुलिस घर पर पहुंची और मामले की जांच किया। इधर जसीडीह पुलिस आवेदन लेकर छानबीन में जुट गयी है।


