
Deoghar: सोमवार को विचाराधीन बंदी ने भागने की कोशिश का मामला सामने आया है। हालांकि वह अपने इस प्रयास में असफल रहा। बंदी देवघर सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में इलाजरत है। जहां से उसने ये नाकाम कोशिश की।

बताया जाता है कि मधुपुर थाना में दर्ज एक हत्या मामले में विचाराधीन बंदी को इलाज के लिए हाल ही में सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती रखा गया था। जहां से सोमवार सुबह वह खिड़की के छज्जा तक पहुंच गया। इस बीच अस्पताल परिसर मौजूद लोगों की नजर उसपर पड़ी, और हो-हल्ला शुरू हो गया।

जानकारी मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और बंदी को पकड़कर वापस वार्ड के अंदर ले गई।
वहीं मुख्यालय डीएसपी ने तुरंत सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच की। उन्होंने कहा कि कैदी वार्ड के विजिट के लिए पहुंचे थे। बंदी के भागने की बात से इंकार किया। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति एक्जोस्टर के वेंटीलेटर से नहीं भाग सकता है।


