
Nawada: नवादा जिले के परनडाबर थाना क्षेत्र के मझौलिया गांव में लड़का और लड़की के बीच विवाद हो गया। इसी बीच आपातकालीन पुलिस सेवा 112 की पुलिस ने सोमवार को मौके पर पहुंच कर दोनों को परनाडाबर थाना ले आयी। इसके बाद पुलिस के द्वारा दोनों को थाना के कंप्यूटर रूम में रखा गया। इसी दौरान अचानक युवक ने खिड़की में अपने ही गमछा से फांसी का फंदा बनाकर लटक कर आत्महत्या करने की कोशिश की। जैसे ही पुलिस वालों की नजर पड़ी, तुरंत उसे फंदे से उतारकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देखते हुए युवक को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल पावापुरी रेफर कर दिया गया है।

परनडाबर थाना प्रभारी रंजन चौधरी ने बताया कि युवक रूपौ थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी प्रमोद कुमार है। फिलहाल, बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल अस्पताल ले जा रहे हैं। बताया जाता है कि लड़की ने लड़का से शादी करने से इनकार कर दिया था और इसी गुस्सा में आकर लड़का लड़की के गांव पहुंच गया जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

लड़की ने लड़के को कहा कि हमें तुम पसंद नहीं है । तुमसे विवाह नहीं करेंगे। इसी विवाद में दोनों को थाना लाया गया था और कंप्यूटर रूम में लड़का लड़की को रखा गया। इस दौरान फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। फिलहाल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।
(HS)


