
Deoghar: देवघर नगर थाना में आभूषण एवं नकदी चोरी हो जाने को लेकर मामला दर्ज कराया गया है।

इस संबंध में गिरिडीह जिला नगर थाना के बरमसिया पंच मंदिर निवासी गोवर्द्धन राम ने मामला दर्ज कराया है। कहा है कि 27 अप्रैल को वह गिरिडीह से एक टैक्सी रिर्जव कर अपनी पत्नी के साथ बेटा और बहु को देवघर स्टेशन शाम के 6 से 7 बजे के बीच छोड़ने आया था। जो बरमसिया निवासी चंदन रजक के द्वारा दिया गया था। जिसका चालक बेंगाबाद के ताराटांड़ निवासी कृष्णा रजक है।

वाहन को देवघर रेलवे स्टेशन के पार्किंग में लगाकर प्लेटफॉर्म नंबर 03 पर सामान रख रहे थे। उसी क्रम में पाया कि एक ट्रॉली बैग कटा हुआ है और उसमें रखा नगद 08 हजार, एक सोने का अंगुठी, सोने का नथ, चांदी का पायल, चांदी का कड़ा, मंगलसूत्र, ब्रेसलेट, चांदी का चेन लॉकेट सहित, दो जोड़ा चांदी का बिछिया गायब था।
उन्होंन इस चोरी मामले में टैक्सी चालक कृष्णा रजक को आरोपी बनाया है। नगर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है।


