
Deoghar: देवघर जिले के नगर थाना स्थित टावर चौक के पास एक प्रतिष्ठित सरकारी स्कूल के गेट के पास से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध पिस्तौल के साथ एक छात्र को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार हुए युवक का नाम साहिल श्रीवास्तव है जो नगर थाना क्षेत्र के पानी टंकी, आईस्क्रीम फैक्ट्री के पास का रहने वाला है।

पुलिस की पुछताछ में यह खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार युवक सौरभ पलिवार गैंग के लिये कार्य करता है। उसके निशानदेही पर विजय चौहान उर्फ विजय गुप्ता जो हाथिपहाड़ और गौरव कुमार झा, कर्णकोल दोनों कुंडा थाना क्षेत्र के रहने वाला है, को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
इस संबंध में नगर थाना के एसआई शंकर कुमार रजक के बयान पर नगर थाना में मामला दर्ज किया गया है। मामले में कहा है कि 29 अप्रैल को वे सरकारी वाहन से गश्ति पर थे। उसी क्रम में सूचना मिली कि टावर चौक स्थित सरकारी स्कूल के गेट के पास एक युवक खड़ा है, उसके बैग में अवैध हथियार रखा हुआ है। उपरांत उसने इसकी जानकारी नगर थाना प्रभारी को दिया।
थाना प्रभारी के निर्देश पर थाना के एसआई मुकेश कुमार, एसआई मुकेश तिवारी, एसआई सुमंत कुमार के साथ सदलबल स्कूल के गेट पर पहुंचे। पुलिस वाहन को देखकर लड़का छिपने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर सशस्त्र बल के द्वारा उसे दबोच लिया गया।
युवक के बैग की जब तलाशी ली गयी तो उसमें रखा एक पिस्टल व एक खाली मैगजीन बरामद किया गया। जब कागजात की मांग की गयी तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।
नाम पुछने पर बताया कि उसका नाम साहिल श्रीवास्तव पिता मनोज कुमार है। जब उससे थाना लाकर पुछताछ किया तो बताया कि वह सौरभ पलिवार गैंग के लिये कार्य करता है।
बताया कि उसे यह पिस्तौल कुंडा थाना क्षेत्र के स्थित एक निजी विद्यालय, हाथिपहाड़ निवासी दोस्त विजय चौहान उर्फ विजय गुप्ता ने दिया है। विजय को कुंडा थाना क्षेत्र के कर्णकोल निवासी गौरव झा उर्फ मोंटी ने दिया था।
आगे पुछताछ में बताया कि सौरभ पलिवार के नाम से देवघर में एक गैंग चलता है जिसका मुखिया सौरभ पलिवार है जिसके अंडर में वे सभी कार्य करते हैं।
नगर थाना क्षेत्र के हरिहरबाड़ी, शिवगंगा निवासी अंकुश वात्सयान गैंग का सक्रिय सदस्य है। सौरभ पलिवार और अंकुश वात्सयान के इशारे पर गैंग के सदस्य विजय चौहान उर्फ विजय गुप्ता, गौरव झा उर्फ मोंटी, सानू नरौने उर्फ अनुभव नरौने द्वारा शहर में पिस्टल का भय दिखाकर दुकानदारों, व्यपारियों, राहगिरों को डरा धमकाकर उगाही का कार्य करते हैं।
नगर पुलिस मामला दर्ज कर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी में जुट गयी है।


