
Deoghar: देवघर से बासुकीनाथ जाने के क्रम में गुरुवार देर रात बायपास पर एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार एक श्रद्धालु की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए।

ऑटो में एक बच्चे सहित कुल 10 श्रद्धालु सवार थे। जो देवघर में पूजा-अर्चना करने के बाद बासुकीनाथ जा रहे थे। घटना के बाद सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत बांका जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरान गांव निवासी 45 वर्षीय सीताराम दास को मृत घोषित कर दिया।

वहीं भागलपुर के गोविंदपुर निवासी दिनेश दास और कल्पना कुमारी का इलाज किया गया। घटना में कुछ अन्य लोगों को भी आंशिक चोटें आई हैं। सभी घायल आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



