
राजमुंदरी: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने आंध्र प्रदेश में भारतीय स्टेट बैंक( SBI) के एक अधिकारी के खिलाफ तीन अलग-अलग ठिकानों पर तलाशी लेने के अलावा बैंक को 7 करोड़ रुपये का नुकसान करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने जारी विज्ञप्ति में आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में एसबीआई की सखिनेतिपल्ली शाखा के कर्मचारी और नकद प्रभारी रापाका वेंकट रमण मूर्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।सीबीआई के प्रवक्ता ने वेंकट रमण मूर्ति पर आरोप लगाया गया था कि वह सोने के गहने गिरवी रखे बिना फर्जी गोल्ड लोन का अकाउंट बनाता था।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि 30 दिसंबर, 2016 और 1 जनवरी, 2021 के बीच की अवधि के दौरान उसने 246 ग्राहकों के 319 बचत खातों में ऋण राशि जमा की, जिसमें 6.69 करोड़ रुपये की राशि शामिल थी, जहां सोने के ऋण के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई थी।सीबीआई की तहकीकात में पता चला कि आरोपित ने धोखाधड़ी से कई लोगों के नाम पर गोल्ड लोन के फर्जी अकाउंट बनाए थे और बैंक को 7.07 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया।
प्रवक्ता ने कहा कि एजेंसी ने आंध्र प्रदेश में तीन ठिकानों और मूर्ति के कार्यालय और आवासीय परिसरों की तलाशी ली, जिसमें महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए।


