
Deoghar: सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। तीनों को इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों में संदीप टुडू, प्रदीप टुडू और शैलेश टुडू के नाम शामिल हैं। तीनों गिरिडीह जिला के देवरी थाना क्षेत्र के बेलाटांड़ गांव के रहने वाले हैं। घटना के बावत परिजनों ने बताया कि तीनों बुधवार की देर रात को एक शादी समारोह में बाइक से चकाई थाना क्षेत्र के कानजोर गांव जा रहे थे। उसी दौरान सरौन के पास अज्ञात कार ने बाइक में टक्कर मार दिया।

कार चालक धक्का मारकर वाहन लेकर मौके पर से फरार हो गया। तीनों को स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल देर रात को पहुंचाया गया। जहां इलाज किया जा रहा है।


