spot_img
spot_img
होमट्रेंडिंगRBI के फैसले से खुश है देश की जनता, कांग्रेस के भ्रष्टाचार...

RBI के फैसले से खुश है देश की जनता, कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर पड़ेगा असर : निशिकांत दुबे

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 2 हजार के नोट को वापस लेने (Withdrawal of 2000 note by Reserve Bank of India) के फैसले की सराहना करते हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा है कि इस फैसले से देश और देश की जनता खुश है।

Asian Games: भारत ने घुड़सवारी में 41 साल बाद जीता स्वर्ण

Dengue havoc in Bihar: 24 घंटे में पटना में मिले डेंगू के 16 मरीज

New Delhi: भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 2 हजार के नोट को वापस लेने (Withdrawal of 2000 note by Reserve Bank of India) के फैसले की सराहना करते हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा है कि इस फैसले से देश और देश की जनता खुश है। लेकिन कांग्रेस के भ्रष्ट लोगों के बुरे दिन शुरू हो गए हैं। उन्होंने आरबीआई के फैसले को सही ठहराते हुए यह भी कहा कि इससे कांग्रेस के भ्रष्टाचार और अवैध राजनीतिक फंड पर भी असर पड़ेगा।

निशिकांत दुबे ने लोकसभा में दिए गए अपने पुराने भाषण के वीडियो को शेयर करते हुए ट्वीट कर कहा, मैंने पूवार्नुमान लगाया था की 2000 का नोट बंद हो सकता है और आज आरबीआई की तरफ से ये घोषण हो भी गई। इस निर्णय से देश खुश, जनता खुश, हम खुश लेकिन कांग्रेस के भ्रष्ट लोगों के बुरे दिन शुरू। 

दुबे ने कहा कि उन्होंने पहले अनुमान लगाया था कि वित्त अधिकारी बढ़ते भ्रष्टाचार और अन्य महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों में 2 हजार के नोट की भूमिका को देखते हुए इन नोटों को वापस लेने के लिए कदम उठा सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि आज आरबीआई ने आधिकारिक तौर पर इन नोटों को वापस लेने के फैसले की घोषणा की है। यह कदम सीधे कांग्रेस के भ्रष्टाचार और अवैध राजनीतिक फंड को प्रभावित कर सकता है और वे इस पहल की सराहना करते हैं। (Input-IANS)

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Floating Button Get News Updates On WhatsApp
Don`t copy text!