
Deoghar : देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के खोरीपानन निवासी एक व्यक्ति के चोरी हुए मोबाइल से 28 हजार 428 रूपये बैंक खाता से कर ली गयी। इस संबंध में अयुब अंसारी ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराया है।

बताया कि 15 अप्रैल को जसीडीह बाजार आया था। उसी दौरान मोबाइल चोरी हो गयी। उपरांत उसने चोरी हुए मोबाइल नंबर को दूबारा चालू करा लिया।

20 अप्रैल को जसीडीह थाना में मोबाइल गुम होने का शिकायत दिया। जब वह अपने खाता की जानकारी लेने बैंक गया तो उसे जानकारी मिली की उसके खाता से अलग-अलग खाता में 4728 रूपया और 23700 रूपये अवैध रूप से ट्रांसफर करा लिया गया है।
साइबर थाना पुलिस शिकायत लेकर छानबीन में जुट गयी है।



