
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किये जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने साइबर थाना में शिकायत देकर एक युवक पर आपत्तिजनक अश्लील फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने की शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता ने कहा है कि नगर थाना क्षेत्र के एक युवक ने अपने झांसे में लेकर प्रेम जाल में फंसा लिया। उसके बाद कई अश्लील फोटो मोबाइल में कैद कर लिये। अब उसी फोटो को महिला के नाम से फेसबुक अकाउंट बनाकर वह वायरल कर रहा है।

इसकी जानकारी उसके परिजनों को हो गयी तो उसे घर से निकाल दिया गया। उसके बाद पीड़िता आरोपित युवक के खिलाफ शिकायत देने साइबर थाने पहुंची। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस मामले के जांच में जुटी है।


