Deoghar : देवघर नगर थाना क्षेत्र के पोखनाटिल्हा बीएन झा पथ इलाके में एक बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों की संपत्ति की चोरी कर ली।

इस संबंध में रोहण आनंद ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया है। मामले में कहा है कि 12 अप्रैल को घर में ताला बंद कर पिता के इलाज के लिये दिल्ली गया था।

17 की सुबह जब वापस लौटा तो देखा की घर का ताला टूटा हुआ है और कमरे में रखा सारा सामान इधर उधर विखरा पड़ा है। चोरों ने घर में रखे दो लाख का सोना चांदी का जेवरात, 25 हजार नकदी, बैंक का कागजात,
टीवी, गैस सिलेंडर, कांसा पीतल का बर्तन एवं सारा कपडा़ साड़ी तथा अन्य सामान की चोरी कर ली। नगर पुलिस मामला दर्ज जांच में जुट गयी है।



