
Deoghar: शुक्रवार की देर रात को मोहनपुर थाना क्षेत्र के चोपामोड़ हाई स्कूल के पास दो बाइक के बीच टक्कर हो गयी। घटना के बाद एक बाइक सवार द्वारा दूसरे बाइक सवार के साथ मारपीट किये जाने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि मारपीट के कारण एक बाइक सवार की मौत हो गयी।

मृतक का नाम अनील मंडल है जो बिहार के बांका जिला के जयपुर का रहने वाला है। वर्ता मान में वह नगर थाना इलाके के बेलाबगान इलाके में घर बनाकर रह रहा था। जहां से हमेशा अपने घर आना जाना करता था। घटना के बावत परिजनों ने बताया कि मृतक अनील मंडल जयपुर के ही रतन दत्ता के साथ चौपामोड़ स्थित एक रिस्तेदार के घर छठी पार्टी में आया था। पार्टी समाप्त होने के बाद दोनों बाइक से वापस देर रात को जयपुर लौट रहे थे। उसी क्रम में चौपामोड़ के आगे स्थित हाइस्कूल के पास सामने से आ रहे एक बाइक से टक्कर हो गयी।

जिस बाइक से टक्कर हुई उस पर एक महिला भी सवार थी। घटना के बाद दूसरे बाइक पर सवार युवक ने अनील के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट होता देख रतन दत्ता वहां से भाग कर झाड़ी में छुप गया। आवाज सूनकर आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पहुंचे तोे देखा की अनील मंडल बेहोश पड़ा है। उपरांत पुलिस को सूचना दी।
स्वजनों ने बताया कि उसी दौरान दूसरा बाइक सवार जिसने मारपीट किया था वह मौके पर से फरार हो गया। आरोपी के बारे में बताया जाता है कि वह चौपामोड़ का ही रहने वाला है। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची उसके बाद झाड़ी में छुपा रतन दत्ता भी निकल कर वहां पहुंचा और घटना की बावत सारी जानकारी दी।
पुलिस द्वारा बेहोशी अवस्था में अनील को इलाज के लिए देर रात को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां देखने के उपरांत डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर परिजनों ने सड़क दुघर्टना के बाद मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है।
इधर मोहनपुर पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की छानबीन मेें जुट गयी है।


