
Deoghar News : सड़क हादसे में घायल सहिया की मौत मंगलवार की अहले सुबह हो गयी। मृतका का नाम 45 वर्षीय रीता देवी है। वह सारवां थाना क्षेत्र के मिसर गिधंडा गांव की रहने वाली थी।

परिजनों ने बताया कि वह सोमवार को बाइक पर पीछे बैठ कर निमंत्रण में रिश्तेदार के घर जा रही थी। उसी दौरान वह नावाडीह के पास बाइक से गिरकर गंभीर गंभीर रूप से घायल हो गयी थी।

पहले उसे इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिये देर रात को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया था।
रांची ले जाने के क्रम में मंगलवार की अहले सुबह उसकी रास्ते में ही मौत हो गयी। परिजन उसे लेकर वापस सदर अस्पताल लौट आये।
जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल स्थित बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।


