
Deoghar: पश्चिम बंगाल चुनाव की सरगर्मी के बीच केंद्रीय मंत्री और भाजपा के बंगाल चुनाव पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव मंगलवार को देवघर पहुंचे। उनके साथ गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे भी मौजूद थे।

देवघर पहुंचने के बाद भूपेंद्र यादव सीधे सत्संग आश्रम गए। वहां उन्होंने आचार्य देव से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई।

देवघर का सत्संग आश्रम देशभर के नेताओं के लिए आस्था का केंद्र रहा है, जहां चुनाव से पहले कई नेता आशीर्वाद लेने आते रहे हैं।
इससे पहले असम विधानसभा चुनाव के दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी यहां आकर आचार्य देव का आशीर्वाद लिया था।



