
Ranchi: झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (JSSC Excise Constable Exam) 12 अप्रैल को संपन्न हुई। 583 उत्पाद सिपाही पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई।

झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा में जीके (GK), विज्ञान और झारखंड सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे गए। परीक्षा के प्रश्न पत्रों में भारत में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम (1972), उपराष्ट्रपति पद, भौतिकी में चाल-समय ग्राफ, और झारखंड विशेष जैसे राज्य निर्माण (15 नवंबर 2000) से संबंधित प्रश्न शामिल थे।

साथ ही इस परीक्षा में सूबे की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से भी जुड़ा सवाल पूछा गया था।

सवाल था कि झारखंड (2025) में ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग के लिए कौन से मंत्री उत्तरदायी है? जिसके जवाब चुनने के लिए चार नाम मौजूद थे। जिसमें सही जवाब महगामा विधायक सह ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के अलावा ऑप्शन में मधुपुर विधायक सह अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन, मंत्री चमरा लिंडा और मंत्री योगेंद्र प्रसाद के नाम का जिक्र था।
बता दें कि 8 जिलों में 370 केंद्रों पर लगभग 1.48 लाख शारीरिक रूप से सफल अभ्यर्थियों के लिए झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित हुई।


