
Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित मारपीट छिनतई के फरार चल रहे अलग- अलग कांड के तीन अभियुक्त को गिरफ्तार पुछताछ के बाद जेल भेज दिया।

जेल गये आरोपियों में थाना कांड संख्या 277/25 के मारपीट छिनतई के आरोपी चांद कोठी कास्टर टाउन निवासी आशीफ समर। कांड संख्या 24/26 के आर्म्स एक्ट का आरोपी शिवगंगा लेन निवासी सौरभ पलिवार उर्फ पांडेय बॉस और कांड संख्या 106/26 आर्म्स एक्ट के आरापी हरिहरबाड़ी निवासी अंकुश वात्सयान के नाम शामिल हैं।

तीनों को गुप्त सूचना पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद रविवार को जेल भेज दिया गया। छापेमारी दल में नगर थाना के एसआई मुकेश कुमार तिवारी, एसआई घनश्याम गंझू, एसआई सुमंत प्रसाद सहित सशस्त्र बल शामिल थे।


