
Deoghar: नगर थाना इलाके रहने वाली एक 43 वर्षीय महिला की इलाज के क्रम में मौत हो गयी। मृतका का नाम नितू देवी है जो इंदरा नगर मोहल्ला की रहने वाली है।

बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम को अज्ञात वाहन से उसे धक्का लग गया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी थी। आनन- फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां कुछ देर इलाज चलने के बाद उसकी स्थिति को गंभीर देखकर डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिये एम्स रेफर कर दिया। देर रात को परिजन उसे लेकर एम्स लेकर गये।

बताया जाता है कि वहां से भी रेफर सदर अस्पताल कर दिया गया। दोबारा जब परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे तो देखने के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौत की जानकारी मिलने के बाद शनिवार को सदर अस्पताल स्थित बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस वहां पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।


