
Deoghar: देवों की नगरी देवघर में नगर कल्याण और शांति के लिए माता शीतला की वार्षिक पूजा की शुरुआत हो चुकी है।

सोमवार सुबह शीतला मंदिर प्रांगण में नौ दिवस चंडी पाठ से पूजा का शुभारंभ हुआ। महाराज नंदलाल पंडित ने मनोज केशरी को सपत्नीक पूजा का संकल्प करा कर चंडी पाठ की शुरुआत किया। यह चंडी पाठ अब नौ दिन तक अनवरत चलेगा और हर शाम को नगर की महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन किया जाएगा। साथ ही महाआरती भी होगी।


इस अनुष्ठान के आयोजन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। मौके पर सामाजिक और धार्मिक प्रेम का गठबंधन मंदिर में दिख रहा है। श्रद्धालु लगातार शीतला मन्दिर की ओर पूजा अर्चना के लिए जा रहे हैं।
इस पुनीत काम में मुख्य रूप से सचिव अनिल कुमार केशरी, अमरनाथ दास, अनिल गुप्ता, सौरव केशरी, गोपाल वर्मा संतोष केशरी, नरेश कुमार केशरी सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
वहीं इस बात की जानकारी समिति के प्रवक्ता नरेश कुमार केशरी ने दी।


