
Deoghar: जसीडीह ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस के बैनर तले महा रैली निकाली गई। ढोल बाजे के साथ निकली इस रैली में ईस्टर्न रेलवे के 45 यूनियन के डेलिगेट्स समेत बड़ी संख्या में रेलकर्मियों और संगठन के सदस्यों ने हिस्सा लिया। रैली का मुख्य उद्देश्य रेल कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को सरकार तक पहुंचाना रहा।

जसीडीह में आयोजित इस महा रैली के दौरान रेल कर्मचारियों ने अपनी मांगों को जोरदार तरीके से उठाया। रैली में शामिल कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग की। इसके साथ ही आठवें वेतन आयोग को जल्द लागू करने पर जोर दिया गया।

कर्मचारियों ने रेलवे में लंबे समय से रिक्त पड़े पदों को शीघ्र भरने की मांग भी उठाई।
वहीं,रेलवे में बढ़ती आउटसोर्सिंग व्यवस्था पर रोक लगाने की बात कही गई। रैली में प्रदर्शनकारियों ने रेलवे के निगमीकरण और निजीकरण की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोकने की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री से मांग की कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए और सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
इस विभिन्न यूनियन के लीडर के साथ साथ हेंसु राऊत, मोनिका घोष, कृष्ण कुमार यादव, प्रमिला कुमारी सहित ईस्टर्न रेलवे के 45 ब्रांच के यूनियन के मेम्बर और लीडर जुटे थे।


