
गाजियाबाद: चेन्नई के चावल व्यापारी को घायल कर 45 लाख रुपये की लूट के मामले में कविनगर पुलिस ने मंगलवार को दो पत्रकारों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों पत्रकार हापुड़ के रहने वाले हैं।

इससे पहले पुलिस इस मामले में हापुड़ के पूर्व विधायक के पुत्र समेत 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनके पास से पुलिस को 38 लाख 30 हजार रुपये, घटना में प्रयुक्त तीन तमंचे मय जिन्दा कारतूस और एक कार बरामद हुए थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पवन कुमार ने मंगलवार की रात्रि को पत्रकारों को बताया कि हापुड़ के दो पत्रकार शक्ति ठाकुर और नवीन गौतम व एक अन्य शख्स गौरव चौधरी को गिरफ्तार किया है। इनके पासे डेढ़ लाख रुपये बरामद हुए है।
तीसरा आरोपित गौरव चौधरी लूटपाट के दौरान घटनास्थल पर मौजूद था। उन्होंने बताया कि शक्ति ठाकुर व नवीन गौतम खुद को अखबारों व चैनलों का पत्रकार बताकर पुलिस पर अपराधियों को छोड़ने के लिए दबाव बनाते हैं तथा अपराधियों से रुपये लेते हैं। इस मामले में भी ये लोग यही कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि विनय तेजा नामक व्यक्ति ने कारोबार कराने के नाम पर चेन्नई के चावल व्यापारी आनंदम आनंद को गाजियाबाद बुलाया था। इससे पहले विनय ने व्यापारी को गुड़गांव बुलाया था और कारोबार के नाम पर दीपक पलटा को उससे मिलवाया था।
इसके बाद दीपक पलटा ने आशीष सुरेंद्र ने अन्य आरोपितों से मिलाया था और उसके बाद 17 अगस्त को गाजियाबाद के देवी का चेंबर स्थित अधिवक्ता अतुल त्यागी के चेंबर में बुलाया और वहां उन्होंने बात की। इसी दौरान इन लोगों ने व्यापारी पर हमला बोल दिया और तमंचे की बट से एक गंभीर रूप से घायल कर दिया और रुपए लूटकर फरार हो गए ।
इन्हें भी पढ़ें:
- Jharkhand में रामकृपाल कंस्ट्रक्शन के विभिन्न ठिकानों पर आयकर का सर्च ऑपरेशन
- West Asia Crisis को लेकर PM Modi ने बुलाई CCS की बैठक, भारतीयों की सुरक्षा के दिए निर्देश
- Bombay High Court ने NEET स्कोर को चुनौती देने वाले 4 छात्रों पर 5,000 रुपए का जुर्माना लगाया
- Jharkhand: हजारीबाग में प्रिंस खान गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, छह अपराधी गिरफ्तार
- Gumla में डायन-बिसाही के शक में महिला की हत्या, आरोपी ने थाने में किया आत्मसमर्पण


