
Deoghar: देवघर जिले के साइबर थाना पुलिस गुप्त सूचना पर सारठ और पालोजोरी थाना इलाके से तीन साइबर आरोपित को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गये आरोपितों में महेन्द्र महरा साकिन फुलचुआं, दिनेश दास साकिन कपसियो थाना सारठ और शरीफ अंसारी साकिन लखनपुर डुमरिया थाना पालोजोरी के नाम शामिल हैं।

तीनों के पास से 04 मोबाइल, 07 सिमकार्ड, 01 एटीएम कार्ड तथा 01 प्रतिबिंब एप में लोड सिम बरामद किया गया है। पुलिस इनलोगों के पास से मिले मोबाइल की जांच में जुटी है। बताया जाता है कि साइबर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पथरअड्डा ओपी अंतर्गत डाला जंगल में कुछ लोग बैठकर साइबर अपराध को अंजाम देने में लगे हैं। उक्त सूचना पर साइबर थाना पुलिस एक टीम वहां पहुंची और छापेमारी कर तीनो को दबोच लिया।

जेल गये सभी साइबर आरोपिता फर्जी एयरटेल पेमेंट बैंक पदाधिकारी बनकर एयरटेल एप के माध्यम से एयरटेल पेमेंट बैंक क्रेडिट कार्ड बंद करने के नाम पर झांसे में लेकर ठगी का कार्य करते थे।


