
Deoghar : देवघर नगर थाना इलाके बेलाबगान सर्कुलर रोड के रहने वाले एक 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। मृतक का नाम अभिषेक कुमार यादव है।

बताया जाता है कि रविवार को परिजनों द्वारा गंभीर अवस्था में इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां देखने के बाद ऑन ड्युटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृत्यु होने की जानकारी होते ही परिजन और उनके साथ आये लोगों ने सदर अस्पताल में हो हंगामा करना शुरू कर दिया। डॉक्टरों द्वारा काफी समझाने बुझाने के बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराये ही शव को साथ में लेकर चले गये।
हांलाकि सदर अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसकी जानकारी स्थानीय बैद्यनाथ धाम पुलिस को दे दी गयी।
परिजनों द्वारा बैद्यनाथ धाम पुलिस को आवेदन देकर बिमारी से हुई मौत का हवाला देकर बिना पोस्टमार्टम कराये ही शव को लेकर चले गये।



