
Deoghar: देवघर नगर पुलिस ने जमीन दिखाकर लगभग पांच लाख रूपये ठगी करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम सन्नी कुमार, कारू उर्फ राहित कुमार हैं।

बताते चलें कि ठगी को लेकर पटना जिला के मोकामा थाना क्षेत्र के चांदवारी निवासी सुमित कुमार ने मामला दर्ज कराया है। कहा है कि सितंबर 2024 में जमीन खरीदने के सिलसिले में कुलदीप गुप्ता नामक व्यक्ति ने उसे देवघर बुलाया। उसने अपने सहयोगी नावादा जिला के कॉआकोल थाना क्षेत्र के नजलीबीगहा निवासी गणेश कुमार, बेलाबगान निवासी दीपक कुमार, मुंगेर जिला के कोरा मैदान निवासी पारस कुमार सहित दो अन्य अज्ञात के साथ उससे मिला। उनलोगों के द्वारा उसे बेलागान में एक जमीन को दिखाया गया। उसे विश्वास में लेकर जमीन खरीदने के नाम पर अग्रीम राशी 05 लाख 11 हजार रूपये ले लिया। उपरांत वह घर वापस लौट गया।

उपरांत जमीन रजिस्ट्री को लेकर कुलदीप गुप्ता से फोन पर संपर्क किया तो वह टाल मटोल करने लगा। कहा है कि एक मोबाइल नंबर से कॉल कर उसे 02 नवंबर को देवघर के कुंडा रोड स्थित वाइट हाउस होटल में बुलाया। बोला कि तुम्हे रूपया वापस कर देंगे, चूकि वह जमीन नहीं दे पायेगें। उपरांत वह अपने रिश्तेदार के साथ देवघर स्थित उक्त होटल में पहुंचा। उपरांत कुलदीप गुप्ता के सहयोगी गणेश ने फोन कर होटल के एक कमरे में रूकने को कहा। कुछ देर बाद कमरे में गणेश कुमार, दीपक कुमार, पारस कुमार पहुंचा। उसने उसे एक स्कीम दिखाने की बात कही।
कहा कि पांच लाख रूपये के बदले तिगुना करके देंगें। दीपक कुमार ने बैग से एक भूरा रंग के गड्डी से काला रंग का पेपर निकाला जिसमें की रूपये जैसा छाप बना था। उपरांत गणेश ने पारस वर्मा को एक लिक्वीड लाकर नोट बनाने को कहा। पारस ने एक बोतल लिक्वीड निकालकर उसमें नोट डूबाकर ऑरिजनल बनाकर दिखाया। उपरांत गणेश ने उससे कहा कि तुम भी एैसा कर नोट बना कर मार्केट में चला सकते हो और कहा कि तुम्हे पांच लाख के अलावे तीन गुना कर पंद्रह लाख रूपये की गड्डी दूंगा।
कहा है कि कुछ देर बाद उसने होटल के कमरे से बाहर निकल कर चुपके से अपने भाईयों को कॉल कर बुलाया। उपरांत तीनों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। नगर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है।


