
Deoghar: देवघर- देवीपुर मुख्यमार्ग पर रोहणी बाइपास रोड पर अनियंत्रित बाइक से गिरकर ससुर, दामाद और बेटी घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों में रिखिया थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी मटुकी अग्रवाल, दामाद गिरिडीह जिला के राजधनवार मोदीडीह निवासी दयानन्द प्रसाद और बेटी रूबी देवी के नाम शामिल हैं।

घायल मटुकी अग्रवाल ने बताया कि एक ही बाइक से बेटी का इलाज कराने देवीपुर एम्स अस्पताल गये थे। वहां से लौटने के क्रम में रोहणी बाइपास सड़क पर बालू गिरे रहने की वजह से बाइक अनियंत्रित हो गया। इस घटना में सड़क पर गिरकर तीनों घायल हो गये।
ऑटो से गिरकर व्यक्ति हुआ घायल
इधर , ऑटो से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए एक व्यक्ति को इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल का नाम प्रमोद मिश्रा है वह बिहार के जमुई जिला के चकाई थाना क्षेत्र के पेटर पहाड़ी गांव का रहने वाला है। बताया जाता है कि ऑटो पर बैठकर वह घर से चकाई आ रहा था। उसी क्रम में ऑटो से वह अचानक गिर पड़ा।
इस घटना में उसे गंभीर चोट लग गयी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन वहां पहुंचे और उसे इलाज के लिये पहले चकाई स्थित सरकारी अस्पताल लेकर गये।
उसकी गंभीर हालत रहने के कारण बेहतर इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।


