Ranchi: लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को भाजपा की पहली लिस्ट जारी की गई। इनमें 195 प्रत्याशियों के नाम हैं। इनमें 28 महिलाएं, 47 युवा, 27 एससी, 18 एसटी और 57 ओबीसी प्रत्याशी हैं।
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की। 16 राज्य, 2 केंद्र शासित प्रदेश के 195 लोकसभा सीटों का निर्णय हुआ। पीएम मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेगें। 34 केंद्रीय मंत्री का नाम भी इस लिस्ट में है।
इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल की 20, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात की 15, राजस्थान की 15, झारखंड की 11, छत्तीसगढ़ की 11, केरल की 12, तेलंगाना की 9, असम की 11, दिल्ली की 5, जम्मू-कश्मीर की 2, उत्तराखंड की 3, अरुणाचल की 2, गोवा की 1, त्रिपुरा की 1, अंडमान की 1, दमन और दीव की 1 सीट शामिल हैं।
झारखंड में 11 सीटो में गोड्डा से डॉ. निशिकांत दुबे, राजमहल से ताला मरांडी, दुमका से सुनील सोरेन, कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी, राँची से संजय सेठ जमशेदपुर से विद्युत वरण महतो, सिंहभूम से गीता कोड़ा, हज़ारीबाग़ से मनीष जयसवाल, खूंटी से अर्जुन मुंडा, लोहरदगा समीर उरांव, पलामू बीडी राम को टिकट दिया गया है।