

रांची।

दो दिन तक देवघर सहित पुरे झारखण्ड में बारिश के बाद सोमवार से एक बार फिर गर्मी बढ़ने के आसार हैं. अधिकतम तापमान चार डिग्री तक बढेगा. जिससे तापमान 36 डिग्री तक पहुँच सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान में भी 3 डिग्री बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे न्यूनतम तापमान 20 डिग्री पहुँच सकता है.

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले चार दिन तक बारिश के आसार नहीं है. आसमान साफ़ रहेगा. इस वजह से दिन का अधिकतम तापमान बढेगा.
रविवार को देवघर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है. सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने के आसार हैं. यानि 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दो डिग्री बढ़ोतरी की संभावना है.
वहीं, मौसम केंद्र के पूर्वानुमान केंद्र के रिपोर्ट के अनुसार 16 से 18 मार्च तक देवघर में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी. इस वजह से तापमान 35 से 36 डिग्री पहुँच सकता है.

19 और 20 को बारिश के आसार
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 19 और 20 मार्च को झारखण्ड के कई हिस्सों में बारिश के साथ गर्जन और वज्रपात होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि आसमान में बादल छाये रहेंगे, जिस वजह से बारिश होने की संभावना है.



