Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के मलहरा के रहने वाले एक बुर्जूग को सांड ने मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल का नाम राजकुमार पांडेय है।

परिजनों ने उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वे अपने घर के सामने बने चबुतरा पर बैठकर जजमान का पतरा देख रहे थे।

उसी दौरान एक सांड वहां आया और पीछे उन्हें उठाकर पीसीसी सड़क पर पटक दिया। इस घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गये।



