
Deoghar: देवघर सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में 70 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गयी। मृतक का नाम जगत किशोर मिश्रा है। जो जसीडीह थाना क्षेत्र के लोधराडीह घोरपरास के रहने वाले बताये जाते हैं।

इसकी सूचना सदर अस्पताल के ऑन ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को दी गयी। बताया गया कि बुजुर्ग की मौत संदिग्ध परिस्थिति में विषपान करने से हुई है।हालाँकि, परिजन वैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को आवेदन देकर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने की अपिल की।

ओपी पुलिस आवेदन लेकर शव को परिजनों को सौंप दिया।


