
Deoghar: देवघर सदर अस्पताल में संदिग्ध परिस्थित में इलाज के लिये एक व्यक्ति को लाया गया। जहां इलाज के क्रम में देर रात को उसकी मौत हो गयी।

मृतक का नाम 40 वर्षीय धंनजय यादव है जो दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के खरना गांव का रहने वाला है। मृतक की पत्नी इमली देवी ने बैद्यनाथधाम ओपी पुलिस को आवेदन देकर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने की मांग की है।

दिये आवेदन में इमली देवी ने कहा है कि 24 फरवरी की शाम 4 बजे के आसपास उसका पति गलत दवाई खा लिया। जिससे उसे दस्त होने लगा और उसकी स्थिति नाजुक होने लगी।
उपरांत आनन- फानन में उसे इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी।


